कहानी - मूर्ख बगुले और नेवले की

                                                          मूर्ख बगुले और नेवले की - कहानी

                                                             कई सालों पहले की बात हैं

एक जंगल मे एक बरगद का पेड़ था उस बरगद के पेड़ पर एक बगुला रहा करता था उसी पेड़ के नीचे एक बिल मे एक सांप भी रहता था । वह सांप बड़ा ही दुष्ट था अपनी भूख मिटाने के लिए वह बगुले के छोटे -छोटे बच्चो को खा जाया करता था इस बात से बेचारा बगुला बहुत परेशान था एक दिन की बात हैं सांप की हरकतों से परेशान होकर 

                


 बगुला नदी के किनारे जाकर बैठ गया बैठे -बैठे अचानक उसकी आँखों मे आसू आ गए, बगुले को रोता देख नदी मे से एक केकड़ा बाहर आया और देखा बोला अरे बगुला भैया क्या बात हैं यंहा बैठ -बैठ आसू क्यू बहा रहे हो क्या परेशानी हैं । केकड़े की बात सुनकर बगुला बोल क्या बताऊ केकड़े भाई मैं तो उस सांप से परेशान हो गया हूँ वह बार -बार मरे बच्चों -को खा जाता है घोंसला चाहे कितना भी ऊपर बनाऊ वह ऊपर चढ़ ही जाता हैं अब तो उसके कारण दान पानी लेने के लिए भी घर से कही जाना भी मुश्किल हो गया हैं तुम ही कोई उपाय बताओ बगुले की बात सुनकर केकड़े ने सोच कि

बगुला भी तो अपना पेट भरने के लिए उसके परिवार वालों और दोस्तो को खा जाता हैं क्यू न एसा कोई उपाय किया जाए की सांप के साथ -साथ बगुले का भी खेल खत्म हो जाए तभी उसे एक उपाये सुझा । उसने बगुले से कहा एक काम करो बगुला भैया तुम्हरे पेड़ से कुछ ही दूर नेवले का बिल हैं तुम सांप के बिल से लेकर नेवले के बिल तक मांस के टुकड़े बिछा दो नेवले जब मांस कहते हुए सांप के बिल तक आएगा तो वह सांप को भी मार देगा ।
                           

बगुले को यह उपाय सही लगा और उसने ठीक वैसा ही किया जैसा केकड़े ने कहा लेकिन इसका परिणाम उसे भी भुगतना पड़ा । मांस के टुकड़े खाते -खाते जब नेवले पेड़ के पास आया तो उसने सांप के साथ बगुले को भी अपना शिकार बना लिया ।
                                                  कहानी से सिख 

दोस्तो इस कहानी से हमे यह सिख मिलती हैं कि किसी भी बात पर आँख बंद करके बिश्वास नहीं करना चाहिए साथ ही उसके परिणाम और दुष्टपरिणाम के बारे मे भी सोच लेना चाहिए ।

 आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताए और हमारे पेज को फॉलो और लाइक जरूर करे ।



                                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.